महिलाओं को हुनरमंद बना रहा लोक कल्याणकारी संस्थान

महिलाओं को हुनरमंद बना रहा लोक कल्याणकारी संस्थान

मोकामा। ‘आओ कुछ करें , गांव का विकास करें’ की दूरदर्शी सोच के साथ महिलाओं को स्वाबलंबी, आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने के लिए लोक कल्याणकारी संस्थान की ओर से मोकामाघाट में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बसंत पंचमी को किया गया।

मोकामा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने 16 फरवरी को प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उदघाटन किया। संस्थान में फिलहाल 24 महिलाओं और युवतियों को सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोक कल्याणकारी संस्थान के अध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि यहां 18 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खुशबू देवी मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण देंगी। किरण देवी, विनीता देवी टीम लीडर की भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर लोक कल्याणकारी संस्थान अध्यक्ष पिंटू कुमार, सुनील कुमार सचिव सहित हरदेव पासवान, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद चांद, संजय राय, ललन पासवान आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!