उमरुब डेन्टल क्लिनिक का उदघाटन।
मोकामा।(Umrub Dental Mokama Opening) दांतों की हर प्रकार की बीमारी और परेशानी का समुचित उपचार एवं परामर्श अब मोकामा के उमरुब डेन्टल क्लिनिक में उपलब्ध है। डॉ वरुण शर्मा एवं डॉ पूजा सिंह द्वारा मोकामा में उमरुब डेन्टल क्लिनिक की शुरुआत की गई है। मोकामा के गौशाला रोड स्थित श्याम मार्केट में क्लिनिक का उदघाटन 17 सितंबर को किया गया।
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
डॉ मनमोहन शर्मा ने रिबन काटकर उदघाटन किया।
पटना के वरिष्ठ कार्डियो सर्जन डॉ मनमोहन शर्मा ने रिबन काटकर उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि मोकामा में डेन्टल क्लिनिक की शुरुआत होने से यहां के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित होंगी। डॉ इकबाल खान ने डॉ वरुण और डॉ पूजा को शुभकामनाएं दीं।(Umrub Dental Mokama Opening)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
दांत सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओं का यहां उपचार होगा।
डॉ वरुण ने कहा कि उमरुब डेन्टल क्लिनिक में आधुनिक चिकित्सा पद्धति से उपचार की सुविधा उपलब्ध है। दांत सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याओं का यहां उपचार होगा।। उच्च तकनीक वाली डेंटल मशीनों से मरीजों का उपचार किया जाएगा। अत्याधुनिक व उच्च तकनीक वाली मशीनों के साथ कई अन्य सुविधाएं लोगों को मिलेंगी। दुर्घटना के समय तत्काल उपचार व बेहतर डिजिटल एक्सरे मशीन व आधुनिक मशीनों से लोग टूटे या खराब दांतों को कुछ ही समय में दोबारा लगवा सकेंगे। डॉ पूजा ने कहा कि वे दोनों सोमवार से शनिवार तक रोजाना यहां सेवाएं देंगे। क्लिनिक में अत्याधुनिक मशीनों से जांच की सुविधा है। साथ ही मरीजों को उचित परामर्श भी मिलेगा।(Umrub Dental Mokama Opening)

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मोकामा के लिए बेहद उपयोगी ।
क्लिनिक के उदघाटन पर मोकामा क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मोकामा के लिए इसे बेहद उपयोगी बताया।
सात साथियों के शहादत के बाद भी रामकृष्ण सिंह ने सचिवालय पर झंडा फहराया था।
स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।