हो जाइए सावधान, बिना मास्क वाले को लगा 4.3 लाख जुर्माना
बिहार,पटना। बिना मास्क लगाए घर से निकलने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ इन दिनों बिहार मर राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। मात्र 24 घन्टे में ही इस अभियान का असर दिखाई पड़ने लगा है।
पिछले 24 घँटों में करीब 8 हजार लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया। इन लोगों से जुर्माने के रूप में 4.30 लाख रुपए वसूले गए। जुर्माना वसूलने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
बिहार में राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। खासकर सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। 14 सितम्बर तक चलने वाले विशेष मास्क जांच अभियान का असर पहले दो दिनों में ही दिखाई दे रहा है।
पहले ही दिन मास्क नहीं पहनेवाले 8616 लोगों से 4,30, 800 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।