मोकामा। राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के मेकरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को असफल और बिहार को पिछड़ा राज्य बनाने वाला मुख्यमंत्री बताया।
राजद उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह के लिए वोट मांगने मेकरा पहुंचे तेजस्वी ने मोकामा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी ने वादा किया कि अगर राज्य में राजद की सरकार बनी तो मोकामा टाल योजना लागू करेंगे। किसानों को उत्पाद का बेहतर मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस क्षेत्र का लम्बे समय तक प्रतिनिधित्व करते रहे लेकिन मोकामा का समुचित विकास आज तक नहीं हो पाया। नीतीश कुमार को थका हुआ नेता बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि येन केन प्रकारेण कुर्सी से चिपक कर उम्र बिताने के सिवाय उनके जीवन का अब कोई ध्येय नहीं है। उन्हें युवाओं, किसानों, मज़दूरों, छात्रों, महिलाओं और ग़रीबों की कोई चिंता नहीं है। वो कुर्सी को ही प्रथम और अंतिम सत्य मान चुके है।
तेजस्वी को देखने के लिए मेकरा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उन्होंने तेजस्वी और लालू यादव के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।