तेजस्वी की अपील, बेरोजगारी के खिलाफ आज रात 9 बजे जलाएं 9 मिनट लालटेन
पटना। बेरोजगारी के मुद्दे पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने अब बिहार सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
उन्होंने एक वीडियो संदेश में बिहार के लोगों से अपील की है कि बुधवार रात 9 बजे अपने घरों में लाइट बुझाकर 9 मिनट तक लालटेन जलाएं। बेरोजगारी के विरोध में भी यह सामुहिक एकजुटता का प्रदर्शन रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। सार्वजनिक उपक्रम को तबाह किया जा रहा है। बिहार में पलायन की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के नेता बिहार में विकास की बात करते हैं।
तेजस्वी ने कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी को प्रमुखता से उठाएंगे। इसकी शुरुआत आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए लालटेन, मोमबत्ती, दीया जलाकर होगा।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।