मोकामा : पक्के मकान पर गिरा ठनका, छत जमींदोज
मोकामा। तेज बारिश के दौरान मोकामा के घोसवरी प्रखंड में एक पक्के मकान पर ठनका गिरने से मकान का छत जमींदोज हो गया।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
प्रखंड के कुम्हरा गांव में ठनका गिरने की घटना हुई। जोरदार आवाज के साथ ठनका गिरने से इलाके के लोगों में हड़कम्प मच गया। कुम्हरा गांव में सन्नाटा छा गया।
गांव के अजीत कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी रविरंजन प्रसाद के घर के छत पर ठनका गिरा। ठनका गिरने से घर का पूरा छत का कंक्रीट ढलाई धरासाई हो गया।घर मे रविरंजन की 70 वर्षीय वृद्ध मां अकेली थी। गनीमत की बात यही थी कि ठनका गिरने से कुछ देर पूर्व वृद्ध महिला बगल के खपरैलनुमा घर मे चली गई।इससे अनहोनी होने से बच गई।
हालांकि ठनके की आवाज से महिला बेहोश हो गई।उन्हें इलाज के लिये निजी क्लिनिक में ले जाया गया।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।