आज से 2-3 साल पहले मोकामा का एक 10 -12 साल लड़का अपने एक रिश्तेदार के साथ काम करने हिमाचल प्रदेश चला गया था। वँहा बंधुआ मजदूर बना कर काम करवाया जा रहा था।अभी वो लड़का वँहा से भाग कर दिल्ली आ पहुँचा है। मानसिक रूप से परेशान से ज्यादा कुछ बताने की इस्तिथि में नही है। अपना नाम पता भी ठीक से बताने की इस्तिथि में नही है। वह अपना नाम अमृत कुमार पिता का नाम संजय यादव, माता का नाम मंजू देवी ,घर गोपालपुर, मोकामा बता रहा है।भाषा उसकी हमलोग की तरह ही है मगही।उसका कहना है कि उसका घर मोकामा स्टेशन से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। पर 2 किलोमीटर पर गोपालपुर नाम का कोई गावँ नही है। एक गोपालपुर नाम का गाँव बरहिया टाल में है। शायद गावँ का नाम वह सही नही बता पा रहा है।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770
मोकामा के आस पास के गावँ में जितने भी संजय यादव और मंजू देवी के नाम से लोग हैं उनतक ये मेसेज पहुचाने में हमारी मदद कीजिये। हम सबके मदद से ये लड़का फिर अपने घर वालों के बीच पहुच सकेगा।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770
