बिहार,पटना। पद्म पुरस्कार से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। वे पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गई थी जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर दी थी।
उन्हें पटना के अस्पताल में आईशोलेशन वार्ड में रखा गया था। उपचार अवधि पूरी करने के बाद शनिवार को वे डिस्चार्ज हुई। उनके डिस्चार्ज के समय अस्पताल के कर्मियों ने शारदा सिन्हा को फूल माला भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
शारदा सिन्हा के डिस्चार्ज होने पर कला, संगीत, सिनेमा एवं साहित्य जगत के लोगों ने खुशी जाहिर की। उनके पुत्र अंशुमान ने फेसबुक पर अपनी माँ के स्वस्थ होने की जानकारी साझा की जिसे सैंकड़ों लोगों ने शेयर किया।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।