सावन के शुभ सोमवार को शिवनार में उमड़ा आस्था का सैलाब।
सावन के शुभ सोमवार को शिवनार में उमड़ा आस्था का सैलाब।(Savan Somvar Nilkanth Mahadev Sthan Shivnar)
बिहार।पटना।मोकामा।सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी को शिवनार के महादेव स्थान में उमड़ा आस्था का जन सैलाब।संध्या आरती के समय हजारों श्रद्धालु शिव आराधना में लीन दिखाई दे रहे थे।मन्दिर परिसर में तिल भर भी जगह नहीं थी। शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेशंकर की विधि-विधान से पूजन कर ग्रामवासियों के सुख-समृद्धि की भोले बाबा से कामना की गई।(Savan Somvar Nilkanth Mahadev Sthan Shivnar)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है।(Mokama Online)
सावन में भगवान भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है।मोकामा के महादेव स्थान, सिद्धनाथ, तपस्वी स्थान, कमलेश्वरी स्थान शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ रही थी। अपने भोलेनाथ को मनाने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों ने जल, फूल, अक्षत, आक, धतूरा, भांग आदि से बाबा का श्रृंगार कर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।(Savan Somvar Nilkanth Mahadev Sthan Shivnar)

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
शिवनार के महादेव स्थान में महाआरती के बाद भी देर रात तक भक्त बाबा भोलेनाथ की भक्ति में झूमते दिखाई दे रहे थे।(Mokama Online)
शिवनार के महादेव स्थान में महाआरती के बाद भी देर रात तक भक्त बाबा भोलेनाथ की भक्ति में झूमते दिखाई दे रहे थे।भजन मंडली द्वारा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए घंटों तक भजन गाये गए।(Savan Somvar Nilkanth Mahadev Sthan Shivnar)

यहां अन्य दिनों की तुलना में सावन के तीसरे सोमवार पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए।(Mokama Online)
महादेव स्थान ,शिवनार में पूजा कर रहे शुभम,शिवम,चंदन ने बताया कि देवाधिदेव महादेव का पूजन अभिषेक और आरती कर उनका विशेष श्रृंगार किया। यहां अन्य दिनों की तुलना में सावन के तीसरे सोमवार पर 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन किए। नीलकंठ महादेव की महिमा इतनी है कि सावन महीने में भोले के भक्त दूर-दूर से उनके दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यहां दर्शन करने वाले भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा।(Savan Somvar Nilkanth Mahadev Sthan Shivnar)

मोकामा और आस पास के इस तरह के अन्य खबरों को जानने के लिए मोकामा ऑनलाइन डॉट कॉम के अतिरिक्त हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हमे फॉलो करें।
ये भी पढ़ें:-नए थानाध्यक्ष को दिया 50 रुपये घूस कहा हम तो 50 रुपये ही देते हैं साहब।
ये भी पढ़ें:-मोकामा में पदस्थापित क्लर्क को DM ने दी जबरिया रिटायरमेंट की सजा


टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।