चिराग के लिए इतनी बड़ी संपत्ति छोड़ गए रामविलास पासवान

चिराग के लिए इतनी बड़ी संपत्ति छोड़ गए रामविलास पासवान

पटना। रामविलास पासवान के निधन के बाद अब एक सवाल सबके मन में है कि रामविलास पासवान की संपत्ति कितनी है। रामविलास पासवान छह बार केंद्रीय मंत्री रहे। जबकि 50 साल तक सक्रिय राजनीति में है। ऐसे में उनकी संपत्ति का आकलन लगाया जा रहा है।

दरअसल राज्यसभा चुनाव में नामांकन के वक्त रामविलास ने अपनी संपत्ति को लेकर हलफनामा दायर किया था। हलफनामे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति उस समय1.42 करोड़ रुपये थी। 1.06 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के अलावा 21.30 लाख रुपये के आभूषण हैं। करीब 82 लाख रुपये उनके नाम से बैंक में जमा हैं। हलफनामे के मुताबिक पासवान के पास 22 लाख रुपये की कृषि भूमि थी, जबकि जो गैर कृषि भूमि उनके नाम है उसकी कीमत 13 लाख के आसपास है। राज्यसभा चुनाव तक उन्होंने शेयर बाजार, एलआईसी आदि में कोई निवेश नहीं किया था।

हालांकि पिता की तुलना में चिराग के ज्यादा संपत्ति है। 2019 में जब उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा था, तो नामांकन के वक्त संपत्ति से जुड़ा हलफनामा दिया था। जिसके मुताबिक उनके पास 1.85 करोड़ की संपत्ति है। इसके अलावा 35 लाख के करीब शेयर कई कंपनियों में हैं। चिराग के पास 90 लाख का अपना एक घर भी है। वहीं दो गाड़ियां हैं, जिसमें एक जिप्सी और टोयोटा फॉर्च्यूनर शामिल है। जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। इसके अलावा 23.40 लाख रुपये उनके खाते में जमा हैं।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!