कोरोना माहामारी से पूरी दुनिया में लॉक के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.भारत में लॉक डाउन का दूसरा चरण भी पूरा होने को हैं. लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत,जंगल बुक,चाणक्य ,शक्तिमान जैसे पोपुलर धारावाहिक का पुनह प्रसारण किया गया था.अब जबकि रामायण का उतर रामायण चल रहा है जो की रामायण का आखिरी भाग है .रामानंद सागर की रामायण के री-रन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. शो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है. जब से रामायण दूरदर्शन पर शुरू हुई है तभी से चर्चा में बनी हुई है. रामायण के खत्म होने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई. इसे भी फैंस का उतना ही प्यार मिला. उत्तर रामायण अब जल्द ही रामायण खत्म होने जा रही है. लेकिन फैंस को उदास होने की जरूरत नहीं है. फैंस अपने पसंदीदा शो रामायण को एक बार फिर से देख पाएंगे. एक बार फिर रामायण का टेलीकास्ट होने जा रहा है,लोग फिर से रामायण की मांग कर रहे हैं .
रामायण का पुनह प्रसारण स्टार प्लस पर फिर से शुरू होगा. शो 4 मई को शुरू होगा. रात 9.30 पर शो ऑन एयर होगा.
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।