मोकामा का गौरव बढ़ाने वाले पूर्व महाधिवक्ता राम बालक महतो का निधन

मोकामा का गौरव बढ़ाने वाले पूर्व महाधिवक्ता राम बालक महतो का निधन

पटना। बिहार के पूर्व महाधिवक्ता राम बालक महतो का निधन हो गया। वे प्रसिद्ध कानूनविद थे और महाधिवक्ता पद पर रहते हुए बिहार से जुड़े विभिन्न मामलों को न्यायालय में रखा था।

राम बालक महतो मोकामा निवासी थे। उनके निधन से मोकामा क्षेत्र के लोगों ने भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की। कई लोगों ने अपने शोक संदेश में राम बालक महतो के निधन को मोकामा के लिए बड़ी क्षति बताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राम बालक महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि न्यायिक क्षेत्र में राम बालक महतो का योगदान काबिलेतारीफ रहा। उनके निधन से बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। नीतीश कुमार ने राम बालक महतो से अपने आत्मीय सम्बन्धों का जिक्र किया।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!