एमएलसी नीरज कुमार ने पूरा किया वादा, RRS कॉलेज मोकामा में अब होगी पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई
मोकामा। राम रतन सिंह महाविद्यालय, मोकामा में अब पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई होगी। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को इस संबंध में राज्य सरकार के विशेष सचिव की ओर से निर्देश जारी किया गया है।
राम रतन सिंह महाविद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, दर्शनशास्त्र, गणित और राजनीतिशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई होगी। राज्य सरकार के विशेष सचिव की ओर से पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को संबंधित विषयों की पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक पदों को सृजित करने कहा गया है। RRS कॉलेज में अभी तक सिर्फ स्नातक स्तर तक की पढ़ाई हो रही थी। स्नातकोत्तर डिग्री की पढ़ाई शुरू होने से अब यहां के विद्यार्थियों को इसके लिए किसी अन्य जगह के कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होगी।
मोकामा के लोगों की लम्बे अरसे से RRS कॉलेज में स्नातकोत्तर पढ़ाई शुरू कराने की मांग रही है। इस संबंध में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी नीरज कुमार से भी आग्रह किया गया था। उन्होंने जनहित के इस प्रमुख मुद्दे पर गम्भीरता दिखाते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से अनुरोध किया था। पिछले साल लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने वादा किया था जल्द ही मोकामा कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होगी। और, अब उनकी पहल रंग लाई है।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।