मोकामा : दो गिरोहों के बीच आधे घंटे हुई गोलीबारी, एक की मौत
मोकामा। कन्हाईपुर गांव में रविवार शाम दो आपराधिक गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी में वांछित महेश यादव के 19 वर्षीय बेटे बुल्लू की मौत हो गई।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
महेश यादव और श्याम सुंदर यादव के बीच पुरानी अदावत है। श्याम सुंदर के डर से महेश कई साल से गांव से गायब था। इसी साल जब जेल में श्याम सुंदर की मौत हो गई तब फिर से महेश गांव में रहने लगा।
रविवार शाम श्याम सुंदर के बेटे नीतीश और बुल्लू के बीच झगड़ा हुआ। बाद में दोनों ओर से हथियार निकल गया। करीब आधे घंटे गोलीबारी हुई जिसमें 50 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। बुल्लू की गोली लगने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
बाढ़ एएसपी अम्बरीश राहुल के नेतृत्व में मोकामा थाना की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।