मोकामा में अत्याधुनिक दंत उपचार सेवाओं वाले उषा डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ

अत्याधुनिक दंत उपचार सेवाओं वाले उषा डेंटल क्लिनिक का शुभारंभ
मोकामा। अपने गांव की चिकित्सा सेवाओं को उन्नत करने के मकसद से दंतचिकित्सक डॉ जगन्नाथ शरण ने मोकामा में उषा डेंटल क्लिनिक की शुरुआत की है। 28 अक्टूबर को क्लिनिक का उदघाटन किया गया।

दिल्ली से डेंटल शिक्षा ग्रहण करने वाले जगन्नाथ शरण मोकामा के रहने वाले हैं। उनके पिता डॉ अजय पाठक उर्फ गोपाल जी प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉक्टर हैं।

डॉ जगन्नाथ शरण ने बताया कि उनके पिता गोपाल जी ने उन्हें अपने गांव में दंतचिकित्सक के रूप सेवा देने के लिए प्रेरित किया। इसी कारण उन्होंने दिल्ली छोड़कर मोकामा में क्लिनिक की शुरुआत की है।

उषा डेंटल क्लिनिक में हर प्रकार की आधुनिक दंतचिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अत्याधुनिक तकनीक वाले उपकरणों से दांत संबंधित सभी बीमारियों का उपचार होगा। वे बीमारियां जिनके लिए अभी तक लोगों को पटना और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था उन्हें अब उसके उपचार की सुविधा मोकामा में मिलेगी।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!