कोरोना निकलने के बाद मोकामा रेलवे स्टेशन हुआ सेनेटाइज

मोकामा। कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या मोकामा में लगातार बढ़ रही है। मोकामा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक कर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्टेशन परिसर को सेनेटाइज किया जा रहा ह। सूत्रों का कहना है कि पॉजिटिव आये व्यक्ति कुछ दिन पहले अपनी बेटी को देखने दिल्ली गए थे। वहां से वापस लौट कर आने के बाद वे ड्यूटी करने लगे। हालांकि इस दौरान उन्होंने कोरोना जांच कराई जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट आने के बाद स्टेशन पृसर को सेनेटाइज किया गया है। हालांकि स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों को इससे कोई परेशानी नहीं है। यात्रियों का आना जाना सामान्य रूप से बना हुआ है। लेकिन स्टेशन की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!