आज 1 बजे सजेगी ग्रामसभा ,पूजा समिति देगी आय व्यय का विवरण।
आज 1 बजे सजेगी ग्रामसभा ,पूजा समिति देगी आय व्यय का विवरण।
बिहार।पटना।मोकामा।(Mokama Online News 94) आज दोपहर 1:00 बजे मोकामा के बड़ी दुर्गा स्थान के प्रांगण में ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई है। ग्राम सभा की बैठक का मुख्य उद्देश्य बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा महोत्सव 2021 के दौरान हुई आय व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक करना है।
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
महामारी के कारण पिछले 2 सालों से दुर्गा पूजा महज सांकेतिक रूप से ही मनाई गई थी।
कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 सालों से दुर्गा पूजा महज सांकेतिक रूप से ही मनाई गई थी। लेकिन वर्ष 2021 में जब प्रशासन ने दुर्गा पूजा मनाने की अनुमति दी तो मोकामा में दुर्गा पूजा महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।(Mokama Online News 94)

इस बार बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई थी।
इस बार बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई थी। नए नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई थी इस वर्ष दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जाए। नई कार्यकारिणी में वार्ड नंबर 16 के अजय कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई जबकि निशांत कुमार उर्फ भोला जी को उपाध्यक्ष बनाया गया।मंजेश उर्फ मुनचुन सचिव,मंजीत कुमार उपसचिव और संतोष कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।(Mokama Online News 94)
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
समाज के सम्मानित लोगों को आमंत्रित सदस्य की श्रेणी में जगह दी गई। थी।
दर्जन भर लोगों को कार्यसमिति में जगह दी गई जबकि समाज के सम्मानित लोगों को आमंत्रित सदस्य की श्रेणी में जगह दी गई।
नवगठित कार्यसमिति ने पूरे जोश के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव में अपना योगदान दिया।
नवगठित कार्यसमिति ने पूरे जोश के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव में अपना योगदान दिया। आज की होने वाली ग्राम सभा की बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव 2021 के आय व्यय के व्योरे के साथ साथ कार्यकारिणी के द्वारा किए गए सभी कार्यों के बारे में भी सिलसिलेवार तरीके से बताया जाएगा।
कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा मोकामा थाना अध्यक्ष राजनंद, मोकामा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार भी हिस्सा लेंगे।
ग्राम सभा की बैठक दोपहर 1:00 बजे से बड़ी दुर्गा स्थान वार्ड नंबर 16 के प्रांगण में शुरू होगी जिसमें मोकामा के सभी ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है। कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा मोकामा थाना अध्यक्ष राजनंद, मोकामा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार भी हिस्सा लेंगे।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।