31 अक्टूबर को ग्रामसभा में जारी होगी विवरणिका।
बिहार।पटना।मोकामा।( Mokama Online News 75) कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 सालों से दुर्गा पूजा सांकेतिक रूप में ही मनाई गई थी। वर्ष 2021 में जब सरकार ने दुर्गा पूजा मनाने के अनुमति दी तो इस बार मोकामा में बड़े ही हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया था दशहरा।
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई।
पिछले 2 वर्षों से दुर्गा पूजा नहीं मनाने के कारण इस बार कार्यकर्ताओं का जोश थोड़ा ठंडा पड़ गया था। बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई और समाज के युवाओं को यह जिम्मेदारी दी गई इस साल दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से मनाया जाए।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के समय काफी सावधानी बरती गई।
बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति के अध्यक्ष के रूप में वार्ड नंबर 16 के अजय कुमार को नियुक्त किया गया। संतोष जी,मुनचुन जी ,भोला जी ,बड़े जी,गोपाल जी, चंदन सर,चिंटू जी सहित अन्य लोग इस कार्यकारिणी का हिस्सा बने। पूरे जोश और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा मनाया गया। इस बार मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के समय काफी सावधानी बरती गई और शांतिपूर्ण तरीके से दशहरा संपन्न हुआ।( Mokama Online News 75)
31 अक्टूबर 2021 को बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति के द्वारा ग्रामसभा की बैठक बुलाई गई है।
31 अक्टूबर 2021 को बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति के द्वारा ग्रामसभा की बैठक बुलाई गई है। बड़ी दुर्गा स्थान वार्ड न 16 के मंदिर परिसर में सत्यनारायण स्वामी की पूजा के साथ साथ आय-व्यय की विवरणिका भी जारी की जाएगी। ग्राम सभा की बैठक में मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन, मोकामा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ,बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीण भी शामिल होंगे। आप सभी मोकामा नगरवासी बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति कि इस ग्राम सभा में सादर आमंत्रित हैं।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।