मोकामा के मरांची से मोबाइल चोर गिरफ्तार

मोकामा के मरांची से मोबाइल चोर गिरफ्तार।

मोकामा। ( Mokama Online News 50 )रेल यात्रियों का मोबाइल और अन्य सामान चोरी करने वाले एक कुख्यात चोर को हाथीदह रेल थाना ने अनुसंधान उपरांत गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

दलसिंहसराय निवासी सुमन कुमार महतो ने हाथीदह रेल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

हाथीदह रेल थाना प्रभारी आर के राणा के अनुसार 2 जुलाई 2021 को ट्रेन संख्या 5645 दादर गौहाटी एक्सप्रेस से एक यात्री का मोबाइल चोरी हुआ था। समस्तीपुर के दलसिंहसराय निवासी सुमन कुमार महतो ने हाथीदह रेल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।( Mokama Online News 50 )

रेल पुलिस ने अनुसंधान उपरांत मोकामा प्रखंड के मरांची गांव से अर्जुन राय को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।

रेल पुलिस ने अनुसंधान उपरांत मोकामा प्रखंड के मरांची गांव से अर्जुन राय को 20 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी उत्तरी मरांची के विजयगढ़ टोला निवासी नरेश राय का बेटा अर्जुन राय है।

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रेल यात्रियों को निशाना बनाता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रेल यात्रियों को निशाना बनाता था। वह घात लगाकर यात्रियों का मोबाइल झपट लेता था। 2 जुलाई को भी उसने इसी तरह मोबाइल चोरी की थी। पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।( Mokama Online News 50 )

ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

-विज्ञापन-

Mokama Online News 50

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!