रात भर चला जुआ, सुबह चली गोली 2 की मौत, 3 घायल।

रात भर चला जुआ, सुबह चली गोली 2 की मौत, 3 घायल।

बिहार।पटना।बेगूसराय।(Mokama Online News 123)बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र बाघी वार्ड नंबर 25 में कुछ लोग दीपावली की रात भर जुआ खेलते रहे। सुबह को जुआ खेलने के बीच ही किसी बात पर पहले कहा सुनी हुई। कहा सुनी ने गोली बाड़ी का रूप ले लिया। दो पक्षों में हुई गोलीबाड़ी  में 5 लोगों को गोली लगने की सूचना है। इसमें एक गुट के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हैं।

इस गोलीबाडी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इस गोलीबाडी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंचने लगी।इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।पुलिस की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जबकि घायलों का इलाज बेगूसराय के ही निजी क्लीनिक में चल रहा है।2लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल 9 कारतूस, 3 खोखा, गांजा का पुड़िया और चिलम बरामद किया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के जगह जगह छापेमारी कर रही है।(Mokama Online News 123)

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के जगह जगह छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतकों में सिंहौल थाना क्षेत्र नागदाह के रहने वाले भुनेश्वर महतो का पुत्र किशोर कुमार (29) एवं अरुण महतो का पुत्र पंकज कुमार (42) हैं, जबकि गंभीर रूप से घायलों में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी वार्ड वार्ड नंबर 25 निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बाबुल व मुरारी और बलराम महतो है।

-विज्ञापन-

Mokama Online News 123

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

सूत्रों की मानें तो कुछ लोग दीपावली की रात से जुआ खेल रहे थे,जुआ खेलते खेलते सुबह हो गई। सुबह होते पहले किसी बात पर विवाद हुआ उसके बाद गोलीबारी हुई जिसमे 2,की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 3 घंभीर रूप से घायल हैं।

ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।

-विज्ञापन-

Mokama Online News 123

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!