मोकामा में नवरात्रि उत्सव शुरू, श्रद्धालुओं का मंदिर आना जाना शुरू।

मोकामा में नवरात्रि उत्सव शुरू, श्रद्धालुओं का मंदिर आना जाना शुरू।

मोकामा। पटना ।बिहार।(Mokama Online News 05) आज गुरुवार को नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो गई। कोरोना वायरस के चलते पिछले 2 साल से उत्सव सांकेतिक मनाया गया था।

मंदिर परिसर की स्वच्छता और आगंतुकों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के समुचित उपाय किए हैं।

मोकामा के बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मंदिर परिसर की स्वच्छता और आगंतुकों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के समुचित उपाय किए हैं। पिछले दिनों मोकामा में नवरात्रि के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रहे इसलिए मोकामा थाना परिसर,बड़ी दुर्गा स्थान में शांति समिति की बैठक भी आयोजित की गई थी।(Mokama Online News 05)

माता का खोइछा भरने वालों के लिए अलग से पंडाल बनाया जायेगा।

बड़ी दुर्गा स्थान पूजा समिति के कार्यकारिणी सदस्य मुनचुन जी, भोला जी, बड़े जी ने संयुक्त रूप से बताया कि बड़ी दुर्गा स्थान नवरात्रि के समय हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य द्वार से आने की अनुमति होगी। माता का खोइछा भरने वालों के लिए अलग से पंडाल बनाया जायेगा।इस पंडाल में दर्जनों कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 24घंटे उपलब्ध रहेंगे।(Mokama Online News 05)

मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। मंदिर को पूरी तरह से सजाया जा रहा है।

पिछले सप्ताह ही सूबे में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी थी।

ज्ञात हो कि बिहार सरकार ने पिछले सप्ताह ही सूबे में धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी थी। आज नवरात्रि के पहले दिन बड़ी दुर्गा स्थान, छोटी दुर्गा स्थान सहित अन्य पंडालों में दुर्गा पाठ आरंभ हो गया। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे।(Mokama Online News 05)

सात साथियों के शहादत के बाद भी रामकृष्ण सिंह ने सचिवालय पर झंडा फहराया था।

स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

याद किये गये चाकी।

-विज्ञापन-

Mokama Online News 05
Mokama ,मोकामा
Mokama Online News 05

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!