गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मोकामा टाल

मोकामा। टाल इलाके में वांछित अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। सम्यागढ़ ओपी क्षेत्र में दो गिरोहों के बीच हुई गोलीबारी से गुरुवार को भी पूरे इलाके में दहशत बना रहा।

सूत्रों के अनुसार अपराधियों के गिरोह में आपसी वर्चस्व को लेकर लम्बे समय से तनातनी चल रहा है। इसी कारण दोनों पक्षो में जब बुधवार रात आमना सामना हुआ तब उन्होंने जमकर गोलीबारी की। हालांकि गनीमत रही कि इसमें किसी को नुकसान नहीं हुआ।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए वृहद अभियान चलाया। पुलिस ने 24 घन्टे से कम समय में मामले में आरोपी अरुण राम, धीरज महतो, मधुसूदन महतो को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन पिस्टल आधा दर्जन कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस का कहना है कि गांव में शांति कायम है। यह गोलीबारी निजी वर्चस्व को लेकर हुई थी। हालांकि पुलिस ऐसे असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है और इसी क्रम में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!