विधायक अनंत सिंह ने किया नामांकन, मोकामा में राजद-राज्य में राजद का दावा
बाढ़। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार के रूप नामंकन किया है।
पटना से विशेष पुलिस वाहन में बाढ़ पहुंचे अनंत सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद अनंत सिंह ने अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे। उन्होंने हाथ हिलाकर विक्ट्री सिंबल दिखाया और जनता के अपार समर्थन का दावा किया।
उन्होंने कहा कि जनता पर उन्हें भरोसा है और यही उनकी ताकत है। वे इस बार भी जनता के स्नेह और समर्थन से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा ही न सिर्फ मोकामा में राजद को जीत मिलेगी बल्कि राज्य में भी राजद की सरकार बनेगी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।