बिहार चुनाव : महागठबंधन ने 15 उम्मीदवारों को जारी किया सिंबल
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की सीटों के लिए महागठबंधन ने उम्मीदवारों को सिंबल जारी करना शुरू कर दिया है। राजद ने सोमवार सुबह 15 उम्मीदवारों को सिंबल जारी किया। इसमें कई सिटिंग विधायक है। वहीं कुछ ऐसे उम्मीदवार हैं जो पिछले चुनाव में किस्मत आजमा चुके हैं।
महागठबंधन में आरजेडी के जिन उम्मीदवारों को सिम्बल मिला है। उसमें राजद से भोजपुर के जगदीशपुर से सीटिंग विधायक रामविशुन सिंह लोहिया, शाहपुर से सीटिंग विधायक राहुल तिवारी व संदेश के फरार विधायक अरुण यादव की पत्नी किरण देवी शामिल हैं। राहुल तिवारी शिवानंद तिवारी के बेटे हैं। इसके अलावा बोधगया से सर्वजीत कुमार, जगदीशपुर सीट से रामविशुन लोहिया, नोखा सीट से अनीता देवी, जमुई सीट से विजय प्रकाश, रामगढ़ सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर कुमार सिंह, बेलहर से रामदेव यादव, झाझा से राजेंद्र यादव, मखदुमपुर से सूबेदार दास, चकाई से सावित्री देवी, शाहपुर सीट से राहुल तिवारी, जहानाबाद सीट से सुदय यादव को पार्टी का सिम्बल दिया गया है।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।