मोकामा का बेटा सुनाएगा देश का पहला मगही न्यूज़ बुलेटिन।
मोकामा का बेटा सुनाएगा देश का पहला मगही न्यूज़ बुलेटिन।(Mokama Online)
बिहार।पटना।मोकामा। जैसे जैसे सोशल मीडिया का क्रेज़ लोगो में बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे स्थानीय भाषाओं का भी चलन बढ़ रहा है। यूट्यूब, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के साथ साथ अब मेन स्ट्रीम मीडिया भी क्षेत्रीय भाषाओं को जगह देने लगी हैं।बिहार की भोजपुरी और मैथिली को तो बहुत जगह मिलने लगा है मीडिया में। मगही अभी तक कंही भी जगह नहीं बना पाई थी।अब पहली बार मगही न्यूज़ बुलेटिन प्रसारित की जाएगी। (Magahi News Bulletin NBT)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

मगही भाषा को पहली बार न्यूज़ बुलेटिन में जगह दी रही है।(Mokama Online)
अब नवभारत टाईम्स के वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मगही में न्यूज़ बुलेटिन प्रसारित की जा रही है।मगही भाषा को पहली बार न्यूज़ बुलेटिन में जगह दी रही है।नवभारत टाईम्स की इस पहल में मोकामा के अभिषेक जी अब मगही में समाचार सुनाते नज़र आएंगे।अभिषेक जी के साथ ऋषिकेश नारायण सिंह और मुनेश्वर कुमार भी नज़र आएंगे।दो अप्रैल से अब हर शनिवार NBT बिहार की वेबसाइट ,फेसबुक,यूट्यूब चैनल पर मगही न्यूज़ का लाइव बुलेटिन देख पाएंगे।(Magahi News Bulletin NBT)

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
मगही बिहार के 10 से 12 जिलों में मुख्य भाषा की तरह बोली जाती है।(Mokama Online)
मगही बिहार में भोजपुरी और मैथिली के साथ बोली जाने वाली मुख्य भाषाओं में से एक है।मगही बिहार के 10 से 12 जिलों में मुख्य भाषा की तरह बोली जाती है। राजधानी पटना सहित गया,जहानाबाद,राजगीर,नवादा, नालंदा,मोकामा, बिहार शरीफ, शेखपुरा ,बरबीघा सहित अन्य स्थानों पर प्रमुखता से बोली जाती है।(Magahi News Bulletin NBT)


मोकामा और आस पास के इस तरह के अन्य खबरों को जानने के लिए मोकामा ऑनलाइन डॉट कॉम के अतिरिक्त हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हमे फॉलो करें।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।


टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।