मोकामा को यूं ही धर्म नगरी नहीं कहा जाता है। मोकामा में अगणित धर्म स्थल हैं जंहा रोजाना हजारों श्रद्धालु पूजा पाठ के लिए आते हैं। परशुराम स्थान ,प्राचीन परशुराम स्थान , माँ भगवती स्थान, महादेव स्थान , नीलकंठ महादेव स्थान शिवनार,माँ भगवती स्थान मोर,पुण्यार्क सूर्य मंदिर पण्डारख सहित सैकड़ों देव स्थल हैं जिसमें लोगों की अगाध श्रद्धा है।
माँ गंगा में स्नान करने रोजाना हजारों श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं।पिछले कई महीने से मोकामा के महादेव स्थान गंगा घाट पर हर पूर्णिमा को माँ गंगा की महा आरती का आयोजन किया जा रहा है।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
पंडित बैकुंठ झा बताते है कि महादेव स्थान का एक पौराणिक इतिहास रहा है। यंहा गंगाधर महादेव विराजते हैं।आज से कुछ दशक पूर्व यह व्यापार का एक बहुत बड़ा क्षेत्र रहा था, दूर दूर से व्यापारी यंहा व्यापर करने आते थे तो यंही महादेव स्थान के पास बने धर्मशाला में रुकते थे।
मोकामा में माँ गंगा की महा आरती का आयोजन हर पूर्णिमा की सन्ध्या को किया जाता है जिसमे सैकड़ों ग्रामीण अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं।आज भी 7 बजे संध्या को गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 11 पंडित पारम्परिक भेष भूसा में पूरे रीति रिवाज के साथ माँ गंगा की आरती करेंगें।
श्रद्धालु अपने घर से दीपक लेकर भी आरती में शामिल हो सकते हैं।कोरोना महामारी के वजह से यंहा सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा। श्रद्धालु मास्क लगाकर आएं।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।