मोकामा। बिहार प्रदेश जदयू नेता नलिनी रंजन शर्मा उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार को मोकामा स्थित अपने कार्यालय साई सदन ‘502 में पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का सन्देश देने के मकसद से उन्होंने अपने कार्यकाल परिसर में पौधारोपण किया है। बिहार सरकार भी राज्य में वन संपदा को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाए हुए हैं। सत्ताधारी दल के नेता अपने स्तर से अपने कार्य क्षेत्र वाले इलाकों में पौधरोपण कर अन्य नागरिकों और दल के कार्यकर्ताओं को पौधारोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी क्रम में ललन सिंह ने भी अपने कार्यकाल परिसर में पौधारोपण किया है। गौरतलब है कि ललन सिंह वर्ष 2005, 2010, 2015 में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।