केडिया धर्मशाला मोकामा अब धर्मिम न्यास बोर्ड के अधीन, नई कार्यकारिणी गठित
मोकामा। स्वर्गीय विश्वनाथ केडिया परिवार द्वारा निर्मित केडिया धर्मशाला को हाल ही में बिहार सरकार के धार्मिक न्यास परिषद के अंतर्गत लाया गया है। केडिया धर्मशाला मोकामा के मोलदियार टोला वार्ड नंबर 13 महावीर स्थान के पास स्थित है।
केडिया धर्मशाला की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके अध्यक्ष के रूप में अंचलाधिकारी मोकामा को नियुक्त किया गया है जबकि बृजनंदन सिंह को सचिव बनाया गया है। इसके अतिरिक्त भोला केडिया उपाध्यक्ष एवं श्यामली प्रसाद उर्फ पप्पू कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अन्य कार्यकारिणी समिति में आनंद कुमार उर्फ मुन्ना बाबू, राम प्रवेश सिंह, विनय मास्टर, राजकुमार राम, भागीरथ सिंह, संपत सिंह शामिल हैं।
केडिया धर्मशाला मोकामा पिछले कई दशकों से मोकामा के विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख आयोजन स्थल रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से केडिया धर्मशाला उचित देखरेख के अभाव में जर्जर हुआ जा रहा था। लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी बिहार सरकार के धार्मिक न्यास परिषद के अधीन किया गया। इसी के तहत नई कार्यकारिणी गठित हुई है। अब फिर से विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए केडिया धर्मशाला का उपयोग किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।