‘निश्चय संवाद’ से जदयू के विधानसभा चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे नीतीश कुमार

‘निश्चय संवाद’ से जदयू के विधानसभा चुनाव प्रचार की आज शुरुआत करेंगे नीतीश कुमार

बिहार ,पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार सोमवार को पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वर्चुअल रैली द्वारा वे ‘निश्चय संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जिसके लिए राज्य के सभी जिलों में विशेष प्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों और ऑनलाइन माध्यम से जदयू इस रैली को प्रसारित करेगी।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858

निश्चित संवाद रैली के लिए पार्टी ने बडी तैयारी की है। जदयू के लक्ष्य राज्य के 25 लाख से ज्यादा लोगों को इस रैली से जोड़ना है। पार्टी के तमाम बड़े नेता पिछले कुछ दिनों से इस रैली को सफल बनाने के लिए अपने अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय हैं।

माना जा रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय संवाद में अपने 15 साल के शासन काल की उपलब्धि गिनाएंगे। हालांकि उनके निशाने पर विशेष तौर पर विपक्ष होगा जिसमें लालू राबड़ी शासनकाल पर वे हमला बोल सकते हैं।

पार्टी के पटना स्थित कार्यालय में इसके लिए विशेष कक्ष बनाया गया है। यहीं से मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे निश्चय संवाद को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इसके लिए विशेष वेबसाइट बनाया है।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!