मोकामा ऑनलाइन के सभी पाठकों को महान इंजिनियर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को समर्पित इंजिनियर दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।देश को एक से बढ़कर एक धरोहर भेंट करने वाले इस आधुनिक युग के विश्वकर्मा का मोकामा से बहुत ही गहरा नाता रहा था।विश्वेश्वरैया मोकामा में लगभग 3 साल रहे और उन्होंने आजाद भारत को गंगा पर सबसे मजबूत लोहे का पुल बनाकर मोकामा को ऐतिहासिक बना दिया।वर्तमान मोकामा बाजार में स्व. सागर बाबू के घर पर रहते थे वंही से रोजाना सायकिल चला कर हाथीदह जाते थे।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
अपने मृदुल स्वाभव के कारण विश्वेश्वरैया मोकामा के बहुत से घरों में अतिथि की तरह रहे थे। ये उनकी दूर दृष्टि थी कि उस जमाने में जब तकनीक बहुत विकसित नहीं हुई थी उन्होंने मोकामा के राजेन्द्र सेतु का निर्माण बड़ी कुशलता से किया था।देखिये राजेन्द्र सेतु निर्माण की अनदेखी तस्वीर।https://www.facebook.com/watch/?v=1571730202863125&extid=pRYSRV7kU00DBNNZ
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।