नवादा में बाइक शोरूम में गोलीबारी, एक जख्मी, डेढ़ लाख लूटे
नवादा। ऐसा लगता है मानो बिहार में अपराधियों को पुलिस का डर नहीं रह गया है। आये दिन हो रही घटनाएं कुछ वैसा ही इशारा करती है।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770,9743484858
नवादा में दिनदहाड़े एक बाइक शोरूम में हुई लूटपाट की घटना भी कुछ वैसी ही है। नारदीगंज थानाक्षेत्र के राजगीर-बोधगया राजमार्ग पर नारदीगंज स्थित मिर्चाय गंज में रानी होंडा शो रूम में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। रंगदारी नहीं देने पर एक बाइक शोरूम में घुसकर लुटेरों ने गोलीबारी की जिसमें संचालक की पत्नी गोली लगने से घायल हो गई। लुटेरों ने शोरूम से डेढ़ लाख रुपए नकद लूट लिए और जमकर तोड़फोड़ किया।
शो रूम के मालिक अजय कुमार ने बताया कि 6 सितंबर रविवार को कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी थी। रुपये नहीं देने पर शोरूम बन्द करने की धमकी दी थी। आरोपियों का नाम
हंडिया निवासी रौशन कुमार उर्फ चाभो, वीगन कुमार, फजिलपुर निवासी गोलू कुमार, सादिक पुर निवासी विवेक कुमार उर्फ छोटू व विकास कुमार बताया जा रहा है।
अजय कुमार का कहना है कि उन्होंने थाने में बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत की थी। इसी से बौखलाकर बदमाशों ने मंगलवार शाम गोलीबारी की और डेढ़ लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।