बागवानी अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहा गायत्री फर्टीलाइजर
मोकामा। बागवानी के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के मकसद से शिवनार ग्राम में करीब 3000 फलदार वृक्ष के पौधों का वितरण किया गया। गायत्री फर्टीलाइजर के प्रमुख अमित कुमार की ओर से हुए इस पौधा वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार रहे।
नीरज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए। अपने घर परिवार में जब भी कोई शुभ कार्य करें या कोई यादगार दिवस आए तो आजीवन के लिए यादगार बनाने के लिए उस दिन एक पेड़ लगाएं। मंत्री ने कहा कि बागवानी को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने से किसानों की आमदनी बढ़ सकती है। वे परम्परागत खेती के अतिरिक्त बागवानी को अपनाएं।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770
इस दौरान मोकामा प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैंकड़ों किसानों के बीच करीब 3000 आम के पेड़ बांटे गए। किसानों को फल तथा सब्जी उत्पाद को बेहतर तरीके से रखने के लिए बहुउपयोगी प्लास्टिक कैरेट भी दिया गया। गायत्री फर्टीलाइजर के अमित कुमार ने बताया कि करीब 500 कैरेट बांटे गए। आने वाले दिनों और ज्यादा किसानों को कैरेट उपलब्ध कराया जाएगा। अमित ने कहा किसानों को अत्याधुनिक तकनीक वाले कृषि उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमेशा उनका मकसद रहा है। इसी क्रम में वे किसानों के लिए अच्छी नस्ल के आम के पौधे उपलब्ध करा रहे हैं जिसका 29 अगस्त को वितरण हुआ। अगली बार और ज्यादा पौधे बांटे जाएंगे।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।