बक्सर में माँ से गैंगरेप, बेटी की हत्या

बक्सर में माँ से गैंगरेप, बेटी की हत्या

बक्सर। बिहार में कानून व्यवस्था की बदतर होती स्थिति यहां घटित अपराधों को देखकर समझा जा सकता है। बक्सर में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला से न सिर्फ दिनदहाड़े गैंगरेप किया बल्कि उसकी छोटी सी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना बक्सर के मुरार थाना क्षेत्र की है। यहाँ एक महिला अपनी छोटी बेटी के साथ बैंक जा रही थी। रास्ते मे घात लगाए मनचलों ने महिला को घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया। महिला जब काफी देर बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। महिला पास के ही नहर किनारे बेसुध मिली। वहीं बेटी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार माँ बेटी का हाथ पैर बांधकर फेंक दिया गया था। महिला ने अपने बयान में पूरी घटना की जानकारी दी। उसने कुछ आरोपियों के नाम भी बताए हैं।

पुलिस अब आरोपितों की छानबीन में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर अब ग्रामीणों में रोष है। गांव के लोग सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!