मोकामा बाजार में उतरे आधुनिक ठग (fraud), महिलाओं को बनाते हैं शिकार, आज 2 लाख की ठगी।

मोकामा बाजार में उतरे आधुनिक ठग

बिहार। पटना। मोकामा। मोकामा बाजार की रानी क्लॉथ के निकट शाम 3:00 बजे दो ठगों(fraud) ने मोलदियार टोला की एक महिला को दो लाख का चूना लगाया। बिल्कुल आधुनिक परिवेश में शर्ट पैंट जूता पहन कर ठगी करने निकले हैं 25 से 30 वर्षीय युवक। महिलाओं को बनाते हैं निशाना। आज शाम 3:00 बजे ऐसे ही दो युवकों ने मोलदियार टोला की एक महिला से ₹200000 के जेवरात और नगदी ठग लिए। हाथ जोड़कर चाची मामा माताजी बोलकर किसी भी अनजान महिला को बीच बाजार रोक लेते हैं। अपने आप को हरिद्वार से आया हुआ सिद्ध पुरुष बताते हैं। कहते हैं कि आप से कुछ नहीं लेंगे बस 2 मिनट बात करेंगे। महिलाओं को बरगलाते हैं कि आपके घर पर यह संकट है आपके बेटे और पति पर कुछ ऐसा संकट बनकट है।उन्हें तरह तरह का भय दिखाते हैं। उनसे ₹2, ₹5 का कुछ पूजन सामग्री मांगते हैं।

महिलाओं को बनाते हैं शिकार

महिलाओं को पूरी तरह विश्वास में लेकर आंखें बंद करने को कहते हैं। जो भी उनके पास होता है नगदी जेवरात सभी लेकर चंपत हो जाते हैं। 4,5 की संख्या में यह लोग चलते । ऐसे दिखाएंगे कि यह आपस में अलग-अलग हैं और एक आदमी इन सभी की समस्या दूर करता हुआ दिखाई पड़ेगा पर वास्तव में यह सभी मिले हुए होते हैं।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

आज 2 लाख की ठगी

बाजार में बिल्कुल सावधान रहें अनजान व्यक्ति पर बिल्कुल भरोसा ना करें। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के लिए आपके दुख दर्द दूर करने के लिए आपसे कोई मदद मांगे तो कृपया मना कर दें। वो आपसे 2,1 रुपए लेने के चक्कर में आपकी जेवरात,नगदी पर नजर रखते हैं। जैसे ही आप उन पर विश्वास करते हैं आपके सभी नगदी और जेवरात लेकर चंपत होने में वह तनिक समय नहीं लगाते(fraud)।

fraud
मोकामा बाजार की रानी क्लॉथ के निकट शाम 3:00 बजे दो ठगों(fraud) ने मोलदियार टोला की एक महिला को दो लाख का चूना लगाया।

RTI एक्टिविस्ट ने सीएम से लगाई गुहार, बदले की भावना से भ्रष्टाचारी कर रहे हमला।

शादी के 18 साल बाद बीपीएससी सफल होने वाली संगीता कुमारी की प्रेरणास्पद कहानी

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!