मरांची में शिक्षक हत्याकांड का आरोपी शिक्षक मुरारी गिरफ्तार
मोकामा। जून 2017 में मरांची के एक शिक्षक रोहित कुमार उर्फ गोपाल की हुई हत्या मामले में मुख्य आरोपी कृष्ण मुरारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह पिछले तीन साल से पुलिस से लुका छिपी कर रहा था।
मरांची थाना के थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि कृष्ण मुरारी को पटना के कंकड़बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया। वह पुलिस को लंबे समय से झांसा देकर फरार चल रहा था। मुरारी भी पेशे से शिक्षक है। मोकामा, मरांची आदि क्षेत्रों में यह कोचिंग संस्थान संचालित करता था। आरोप है कि इसने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में रोहित की हत्या कराई थी। मुरारी ही रोहित हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है।
रोहित के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कंकड़बाग में मुरारी के छुपे होने के अड्डे परछापेमारी की गई।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।