मोकामा थाना में पदस्थापित महिला चौकीदार का कोरोना से निधन
मोकामा। मोकामा थाना में पदस्थापित एक महिला चौकीदार का कोरोना से निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। पिछले सप्ताह उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें होम आईशोलेशन में रखा गया था। इसी दौरान उनका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ गया था जिसके बाद से वह अपने घर में उपचाररत थीं।
सूत्रों के अनुसार कोरोना के अलावे उनका मल्टीऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हुआ है। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस विभाग में एवं मोकामा थाना में सेवारत रहने के दौरान उन्होंने अपनी सराहनीय सेवाएं दी थी। उनके निधन पर पुलिस विभाग के कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया।
ज्ञातव्य हो कि मोकामा रेफरल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले लोगों में कोरोना के कारण हुई यह पहली मौत है।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।