डॉ सहजानंद ने मोकामा परशुराम मंदिर में की पूजा, 12 जिलों से पहुंचे बाइक सवार हजारों श्रद्धालु
डॉ सहजानंद ने मोकामा परशुराम मंदिर में की पूजा, 12 जिलों से पहुंचे बाइक सवार हजारों श्रद्धालु।(Dr. Sahajanand worshiped at Mokama Parashuram)
बिहार।पटना। मोकाम।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद ने मंगलवार को परशुराम मंदिर में पूजा की। उन्होंने कहा कि मोकामा का परशुराम मंदिर सामाजिक समरसता और सहकार का प्रतीक है। इसकी सामाजिक महत्ता समाज के हर वर्ग को एकजुटता में पिरोने की रही है।(Dr. Sahajanand worshiped at Mokama Parashuram)
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्य के करीब 12 जिलों से सैंकड़ों बाईक सवार श्रद्धालु शोभा यात्रा के साथ मोकामा पहुंचे।(Mokama Online)
महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्य के करीब 12 जिलों से सैंकड़ों बाईक सवार श्रद्धालु शोभा यात्रा के साथ मोकामा पहुंचे। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, दरभंगा, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, नालंदा, नवादा आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं का हथिदह में स्वागत किया गया। बाद में मोकामा के चिंतामणिचक में, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की ओर से तेराहा पर, सामाजिक कार्यकर्ता और नेता ललन सिंह की ओर से 502 में, व्यापारियों की ओर से जेपी चौक पर, रवीश कुमार की ओर से थाना चौक पर सभी का स्वागत, सत्कार एवं अभिनंदन किया गया।(Dr. Sahajanand worshiped at Mokama Parashuram)

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
डॉ सहजानंद ने परशुराम को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया।(Mokama Online)
डॉ सहजानंद ने परशुराम को सामाजिक न्याय का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मोकामा का परशुराम मंदिर बिहार में अपनी तरह का एक मात्र परशुराम को समर्पित मंदिर है। इसकी ख्याति और लोक आस्था से श्रद्धालु अभिभूत होते रहे हैं। इसी कारण हर साल यहां अक्षय तृतीया पर राज्य के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और एक सप्ताह तक चलने वाले आयोजन की सराहना।(Dr. Sahajanand worshiped at Mokama Parashuram)
अंगवस्त्र और परशुराम के चित्र से डॉ सहजानंद एवं बाइक सवार श्रद्धालुओं का स्वागत किया।(Mokama Online)
डॉ सहजानंद का बाबा परशुराम सेवा समिति की ओर से अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष कुमकुम सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सहित अन्य लोगों ने अंगवस्त्र और परशुराम के चित्र से डॉ सहजानंद एवं बाइक सवार श्रद्धालुओं का स्वागत किया।(Dr. Sahajanand worshiped at Mokama Parashuram)


मोकामा और आस पास के इस तरह के अन्य खबरों को जानने के लिए मोकामा ऑनलाइन डॉट कॉम के अतिरिक्त हमारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक ,ट्विटर ,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर हमे फॉलो करें।
ये भी पढ़ें:-स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
ये भी पढ़ें:-याद किये गये चाकी।


टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।