मोकामा में खनकेगा डांडिया।
मोकामा।(Dandiya Mahotsav Mokama)दशहरा नवरात्र का काउंटडाउन शुरू होते ही मोकामा के चिंतामणी चक मध्य विद्यालय के टाउन हॉल से डांडिया स्टिक की खनक सुनाई देने लगी है। यह आवाज प्रैक्टिस है।सभी प्रतिभागी पूरी तैयारी के साथ इस बार मैदान में उतरना चाहते हैं और पूरे दिल से गरबा करते हुए माता रानी की आराधना करना चाहते हैं। इसलिए सब मिलकर अथक परिश्रम कर रहे हैं ताकि शहर में पहली बार आयोजित डंडिया महोत्सव लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ सके । दशहरा महोत्सव के दौरान मोकामा में इस बार नए किस्म का सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिलेगा। मोकामा की बेटियों अपना डांडिया कौशल दिखाएंगी।
मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।
दशहरा में एसकेएम मैदान में होगा डांडिया रास।
परशुराम सेवा समिति मोकामा के सौजन्य से डांडिया खेल का आयोजन मारवाड़ी हाई स्कूल, स्टेशन रोड, मोकामा में होगा। दिनांक 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2021को रोजाना शाम 6 बजे से 9 बजे तक लड़कियां डांडिया खेलेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष कुमकुम सिंह के नेतृत्व में इसकी तैयारी चल रही है।(Dandiya Mahotsav Mokama)
मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।
दर्जनों लड़कियों को रोजाना डांडिया खेलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
चयनित दर्जनों लड़कियों को रोजाना डांडिया खेलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान सिर्फ प्रशिक्षित लड़किया ही डांडिया खेलेंगी। दर्शक दीर्घा से आम लोग डांडिया देख सकते हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए लोग आगे आकर समिति को सहयोग कर सकते हैं। जो लोग सहयोग करना चाहें वे समिति से सम्पर्क कर सकते हैं। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान कई गणमान्य लोग अतिथि के रूप में शामिल होंगे।(Dandiya Mahotsav Mokama)
सात साथियों के शहादत के बाद भी रामकृष्ण सिंह ने सचिवालय पर झंडा फहराया था।
स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।
-विज्ञापन-



विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।