लॉकडाउन खत्म होते ही CM Nitish Kumar नीतीश कुमार ने सबसे पहले पुण्यार्क सूर्य मंदिर में की पूजा

CM Nitish Kumar ने पुण्यार्क सूर्य मंदिर में की पूजा ।

मोकामा। बिहार के CM Nitish Kumar रविवार को मुंगेर संसदीय क्षेत्र और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पुनारख गांव पहुँचे। उन्होंने पुनारख के प्रसिद्ध द्वापर युगीन भगवान सूर्य के मंदिर पुण्यार्क सूर्य मंदिर का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। CM Nitish Kumar का यह निजी दौरा था और विशेष तौर पर यहां पूजा करने तथा अपने पुराने सहयोगियों का कुशल क्षेम जानने पहुंचे थे।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

नीतीश कुमार के साथ मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह भी थे ।

CM Nitish Kumar के साथ मुंगेर सांसद और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी पुण्यार्क सूर्य मंदिर में पूजा की। दोनों को मंदिर प्रशासन की ओर से यहां की महत्ता से अवगत कराया गया।
गौरतलब है कि राज्य में कोरोना गाइडलाइंस में मिली छूट के बाद मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। नीतीश कुमार ने इस छूट के बाद अपना पहला मंदिर दौरा पुण्यार्क का किया है। उनके दौरे से पुनारख के लोगों की उम्मीद बढ़ी है कि इस ऐतिहासिक महत्व के मंदिर को बिहार पर्यटन विभाग और पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और ज्यादा महत्ता देते हुए इसकी जानकारी वृहद स्तर पर देगा।

CM Nitish Kumar पुराने साथी भासो पहलवान से मिले।

नीतीश कुमार पुराने साथी भासो पहलवान से मिले।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इस दौरान पुनारख के अपने पुराने साथी भासो पहलवान के घर भी गए। उन्होंने भासो पहलवान के स्वस्थ्य की जानकारी ली। साथ ही बाढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद रहने के दौरान इस इलाके से नीतीश कुमार के जुड़े आत्मीय जुड़ाव पर चर्चा हुई। कई पुराने कार्यकर्ताओं का भी दोनों ने स्मरण किया। मुख्यमंत्री कुछ अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले।

CM Nitish Kumar का भव्य स्वागत किया गया।

नीतीश कुमार का भव्य स्वागत किया गया।

पुनारख गांव के लोगों और जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नितीश कुमार भव्य स्वागत किया गया। जगह जगह तोरणद्वार सजाए गए । गांव की ओर से इस क्षेत्र की समस्याओं से भी नीतीश कुमार को अवगत कराया गया।

ललन सिंह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पुनारख पहुंचे थे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के दौरे को देखते हुए बाढ़ अनुमंडल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आसपास के कई थानों की पुलिस के अलावा विशेष सुरक्षा दस्ता भी मौजूद रहा।

CM Nitish Kumar के दौरे को देखते हुए बाढ़ अनुमंडल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

मोकामा बाजार में उतरे आधुनिक ठग (Fraud), महिलाओं को बनाते हैं शिकार, आज 2 लाख की ठगी।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!