सुशासन सरकार में दिनदहाड़े गोलियों से दहला पटना, चार घायल

पटना में दिनदहाड़े फायरिंग, प्रोपर्टी डीलर सहित चार लोगों को लगी गोली
पटना। बिहार में शांति सुरक्षा के तमाम दावों की धज्जियां उड़ाते हुए बदमाशों ने दिन दहाड़े पटना में गोलियां दागी। रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक प्रोपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर है।

फुलवारी शरीफ डीएसपी संजय पांडेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें खबर मिली है कि दोपहर 12 बजे के बाद गोलीबारी हुई है। एक प्रोपर्टी डीलर पर गोली चलाई गई थी। इसमें तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने सभी को उपचार के लिए भेज दिया है और गोली चलाने वालों की शिनाख्त की जा रही है।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किन लोगों को गोली मारी गई है। घायल लोगों की स्थिति को लेकर भी कुछ भी नहीं बताया । उन्होंने कहा कि घायल लोगों से बात करने के बाद आरोपियों की पहचान उजागर हो जाएगी। पुलिस मामले की तह तक जाएगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!