बिहार सैन्य पुलिस बल मुख्यालय में 2 पुलिसकर्मियों की गोलीबारी से मौत
बिहार सैन्य पुलिस बल मुख्यालय में आज तड़के हुई गोलीबारी में एक पुरुष व एक महिला पुलिसकर्मी की मौत से सन्नाटा पसर गया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले एक पुरुष कॉन्स्टेबल ने एक महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार कर खुद को भी गोली मार कर सुसाइड कर लिया। मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है।मरने वाली 28 वर्षीय महिला का नाम वर्षा पितुंग ताना और 36 वर्षीय पुरुष पुलिसकर्मी का नाम अमर सुब्बा था।अमर ने पहले वर्षा को गोली मारी फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
-विज्ञापन-

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 9990436770
फिलहाल बैरक को सील कर दिया गया है।दोनों मृत पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।दोनों पुलिसकर्मी दार्जीलिंग के रहने वाले थे।गोली कब चली,किसने चलाई हर पहलुओं पर जांच हो रहज है। मौके पर बड़े अधिकारी पहुँच चुके हैं।एस एफ एल की टीम भी घटनास्थल पर मुआयना कर करी है।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।