भाजपा मंडल प्रभारियों की घोषणा

बिहार।पटना।बाढ़।मोकामा।पंडारक।बिहार भाजपा के जिला संगठन बाढ़ के मंडल प्रभारियों की घोषणा मंगलवार को की गई। जिलाअध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने संगठन जिला बाढ़ के सभी मंडल प्रभारियों की घोषणा करते हुए मीडिया को बताया कि सभी प्रभारियों को बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।मंगलवार को हुए संगठन विस्तार में सभी नए और पुराने कार्यकर्ताओं को समुचित स्थान दिया गया है।दिलीप कुमार को मोकामा नगर मंडल, नीलेश माधव को मोकामा पूर्वी मंडल,राकेश कुमार को मोकामा पश्चिमी मंडल ,वैकुंठ झा को घोसवरी मंडल, संजीव कुमार व प्रिय रंजन कुमार को पंडारक उत्तरी मंडल,अवधेश कुमार को पंडारक दक्षिणी मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

संगठन जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह ने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं के सलाह व मार्गदर्शन में जिला संगठन बाढ़ के मंडल प्रभारियों की सूची जारी की गई है।जिला संगठन बाढ़ के मंडल प्रभारी नियुक्ति में क्षेत्र के एक्टिव कार्यकर्ता को जगह दिया गया है । सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता में इस घोषणा के बाद खुश है।

नवनियुक्त मंडल प्रभारी

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!