पटना। दरभंगा से भाजपा के विधान पार्षद सुनील सिंह का मंगलवार को निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार बीमार पड़ने पर उनके सारे लक्षण कोरोना के प्रतीत हुए थे। उनके निकटस्थ लोगों का कहना है कि उनकी मौत कोरोना से हुई है। हालांकि सुनील सिंह के परिजनों या उनके कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुनील सिंह के मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने स्वर्गीय सिंह को जननेता और जनता में बेहद लोकप्रिय बताया। नीतीश कुमार ने सुनील सिंह के पुत्र से दुरभाष पर बात की और उन्हें शोक की इस बेला में सम्बल प्रदान किया।
सुनील सिंह के निध्न से राज्य राजनीतिक गलियारे और विशेष रूप से भाजपा में शोक की लहर है। पिछले सप्ताह ही भाजपा के 75 नेताओं के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।