बिहार चुनाव: तीन चरणों में एक लाख छह हजार मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट
पटना। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार चुनाव के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर, दूसरे चरण का 3 नवंबर और तीसरे व आखिरी चरण का 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे।
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है।
पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए 31 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए 42 हजार पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 सीट पर मतदान होगा। आखिरी चरण में 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन पर मतदाता मतदान कर पाएंगे।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।