बिहार चुनाव: 7 लाख सेनिटाइजर, 46 लाख मास्क और 7.2 करोड़ ग्लव्स के सहारे चुनाव
पटना। कोरोना खतरे को देखते हुए चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 7 लाख सेनिटाइजर और 46 लाख मास्क की व्यवस्था करने का निर्णय किया है।
साथ ही चुनाव कर्मियों के लिए 6 लाख फेस शील्ड का इंतजाम किया गया है। 23 लाख हैंड ग्लव्स की व्यवस्था की गई है। वहीं मतदाताओं के लिए एक बार प्रयोग करने वाले 7.2 करोड़ ग्लव्स की व्यवस्था आयोग ने की है।
कोरोना मरीज, कोरोना के संदिग्ध मरीज और क्वारंटाइन में रह रहे मरीज आखिरी घंटे में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।