पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती के अवसर पर भाजपा के द्वारा प्रायोजित ‘अपना बुथ सबसे मजबूत’कार्यक्रम के तहत गोश्त बड़ी मंडल के सभी बुथ केंद्रों पर बुथ अध्यक्ष के घर पर भाजपा का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर टेंप्लेट लगाया गया ।मंडल के अध्यक्ष आकाश यादव, उपाध्यक्ष गुलशन कुमार राजपूत, मनीष कुमार ,अशोक कुमार ,राधा मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ बलदेव चौहान सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा प्रभारी बैकुंठ नारायण झा सभी शक्ति केंद्रों पर जाकर भाजपा का झंडोत्तोलन में शामिल हुए।सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र की जनता से मोकामा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी उतारने पर जोर दिया।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।