कोरोना काल की सबसे अच्छी खबर ,सिलेंडर हुआ इतना सस्ता की कहेंगे वाह

पूरी दुनिया कोरोना महामारी के वजह से पुर्णतः बंद पड़ी है. कोई भी सार्वजनिक कार्य नहीं हो रहे हैं. लोगों को भुखमरी और गरीबी का ख्याल सताने लगा है.लॉकडाउन के बीच LPG Cylinder के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। आज यानी 1 मई से बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता हुआ है। आज से यह दिल्ली में 581.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसके लिए 744 रुपये चुकाने होते थे। हालांकि अलग-अलग राज्यों में लागू टैक्स के हिसाब से इस रेट में अंतर आ सकता है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG Cylinder के दाम की समीक्षा करती हैं।

रसोई गैस के दाम में भारी गिरावट के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड कमी को माना जा रहा है। लगातार तीसरी बार गैर सबसिडी वाले सिलेंडर सस्ते हुए हैं। इस कमी से देश के 1.5 करोड़ ग्राहकों को फायदा होगा।

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!