अशोक चौधरी बने जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष
पटना। अशोक चौधरी प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। उन्हें रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह जिम्मेदारी सौंपी।
दरअसल जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की बढ़ती उम्र और उनकी अस्वस्थता को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय चुनाव से पहले लिया है। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। सभी दल चुनावी मूड में आ चुके हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार एवं पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अशोक चौधरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अशोक चौधरी को नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में अहम जिम्मेदारी दी थी। वे विभिन्न मंत्रालयों का प्रभार देख चुके हैं। हाल के समय में नीतीश कुमार के साथ अशोक चौधरी की नजदीकियां देखी गई हैं। ऐसे में अशोक को मिली नई जिम्मेदारी उनके बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है।
टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।