अरविंद प्रताप सिंह बने बाढ़ के नए सहायक पुलिस अधीक्षक-एएसपी

अरविंद प्रताप सिंह बने बाढ़ के नए एएसपी।

2मोकामा। (Arvind Pratap Singh new ASP )बिहार सरकार के गृह विभाग ने राज्य में आसन्न पंचायत चुनाव को देखते हुए बड़े स्तर पर एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें बाढ़ भी शामिल है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह को बाढ़ का सहायक पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अब तक वे रोहतास में एएसपी के रूप में तैनात थे। उनका तबादला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

मोकामा ऑनलाइन की वाटस ऐप ग्रुप से जुड़िये और खबरें सीधे अपने मोबाइल फ़ोन में पढ़िए ।

Arvind Pratap Singh new  ASP
Arvind Pratap Singh new  ASP

गृह विभाग ने 170 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया।

गुरुवार को गृह विभाग ने 170 से अधिक अधिकारियों का तबादला किया। इसमें आईपीएस स्तर के कई वरीय अधिकारियों का नाम भी शामिल है। खासकर पटना में पदस्थापित कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

मोकामा ऑनलाइन के इन्स्टाग्राम पर हमसे जुड़िये ।

अरविंद सिंह 2018 बैच के तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं।

इसी में बाढ़ अनुमंडल के लिए अरविंद सिंह का नाम शामिल है। सिंह 2018 बैच के तेज तर्रार अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने रोहतास में रहते हुए अपने काम से काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अब उन्हें बाढ़ का कमान सौंपा गया है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य में इतने बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। कई अधिकारी पिछले तीन साल या उसके आसपास की कार्यावधि पूरी कर चुके हैं। इसलिए चुनाव को देखते हुए नए अधिकारियों को अब जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अरविंद, फतेहपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

अरविंद, फतेहपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई यहीं हुई. क्लास 12वीं के बाद ग्रेजुएशन के लिए वे इलाहाबाद चले गए और वहीं से अपनी स्नातक की डिग्री ली। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के बाद एमए और एमफिल के लिए अरविंद ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) दिल्ली का रुख किया और ये दोनों डिग्रियां वहीं से ली। इसके बाद अरविंद का चयन नायाब तहसीलदार के पद पर हो गया, जिस पर काम करते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की, अटेम्पट दिए और सेलेक्ट भी हुए।(Arvind Pratap Singh new ASP )

Arvind Pratap Singh new ASP
Arvind Pratap Singh new ASP

सात साथियों के शहादत के बाद भी रामकृष्ण सिंह ने सचिवालय पर झंडा फहराया था।

स्व.पं. साधू शरण शर्मा ,खूब लड़े अंग्रेजो से।

याद किये गये चाकी।

-विज्ञापन-

Mokama ,मोकामा

विज्ञापन के लिए संपर्क करें : 79821 24182

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!