मोकामा विधायक अनंत सिंह सिविल कोर्ट में स्ट्रेचर पर ही बेसुध,भेजा गया पटना AIIMS

मोकामा के RJD विधायक अनंत सिंह पेशी के दौरान सिविल कोर्ट में बेसुध हो गए। तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना AIIMS भेजा गया है। अनंत सिंह को स्पाइनल, चेस्ट इंफेक्शन, लिवर प्रॉब्लम और BP लो है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें खाना नहीं पच रहा है। बेऊर जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाने के दौरान अनंत सिंह गाड़ी में भी बेहोश हो गए। कोर्ट में उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर लाया गया। AK-47 मामले में RJD विधायक अनंत सिंह की पेशी MP/MLA कोर्ट में ADJ-3 त्रिलोकी दूबे के समक्ष होनी थी।

अब 23 मार्च को होगी पेशी
पटना सिविल कोर्ट में अनंत सिंह के साथ मेडिकल टीम और जेल के डॉक्टर व फार्मासिस्ट की टीम आई थी। कोर्ट को मेडिकल रिपोर्ट दी गई। जज ने डॉक्टर से पूछा भी। जज ने कहा कि फिट होने पर इन्हें लाया जाए, तब इनका कोर्ट में बयान होगा। 23 मार्च को अब नई तारीख मिली है। AK-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में पेशी के लिए अनंत सिंह को 11.30 बजे के करीब सिविल कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ गई।

अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किए गए थे। इसी मामले में अनंत सिंह की पेशी होनी थी। अनंत सिंह के बाढ़ स्थित घर से AK-47 प्लास्टिक के साथ कार्बन से पैक थी, ताकि शिफ्ट करने के दौरान अगर वाहन की जांच हो तो पुलिस और मेटल डिटेक्टर की पकड़ में न आए। घर के खपरैल कमरे में संदूक के पीछे AK-47 रखी थी। वहीं बगल के झोपड़ीनुमा रूम में हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले थे। इस मकान में विधायक नहीं, केयरटेकर रहता था।(सौजन्य -दैनिक भास्कर)

टिप्पणियाँ बंद हो जाती हैं, लेकिन Trackbacks और Pingbacks खुले हैं।

error: Content is protected !!